Subscribe to our
खेलकूद से जुड़ी चोटों में अग्र क्रॉसनुमा स्नायु (एसीएल) इंजरी (ACL Injury) सबसे आम और गंभीर मानी जाती है। यह घुटने की स्थिरता को प्रभावित करती है और एथलीट्स के करियर पर सीधा असर डालती है। फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल जैसे तेज मूवमेंट वाले खेलों में यह चोट अक्सर होती है। नोएडा में एसीएल इंजरी का इलाज (ACL Injury Treatment in Noida) उपलब्ध है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो चलना, दौड़ना या सीढ़ियां चढ़ना तक मुश्किल हो जाता है। नोएडा में आधुनिक तकनीक से एसीएल इंजरी का इलाज अब सुरक्षित और तेज़ रिकवरी वाला बन गया है।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100
एसीएल (Anterior Cruciate Ligament) घुटने के चार प्रमुख लिगामेंट्स में से एक है। जो जांघ की हड्डी (Femur) और पिंडली की हड्डी (Tibia) को जोड़ता है। इसका मुख्य काम घुटने की स्थिरता बनाए रखना और आगे की ओर खिसकने से रोकना है। जब यह लिगामेंट फट जाता है, तो इसे एसीएल टियर या एसीएल इंजरी कहते हैं।
दौड़ते या खेलते समय अचानक दिशा बदलने, झुकने या रुकने से घुटने पर असामान्य और तेज दबाव पड़ता है। यह दबाव विशेष रूप से एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एससीएल) पर सीधे असर डालता है। लिगामेंट फटने या खिंचने का कारण बनता है।
ऊंचाई से कूदने के बाद पैर अगर गलत एंगल में जमीन पर टिक जाए तो घुटने का संतुलन बिगड़ता है। इससे एसीएल पर अत्यधिक दबाव आता है और यह चोटिल या फट सकता है। विशेष रूप से खेलों में जहां छलांग और लैंडिंग बार-बार होती है, वहां यह जोखिम बढ़ जाता है।
फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे खेलों में अचानक दौड़ना, मुड़ना, छलांग लगाना या टक्कर लगना आम है। तेज गति में शरीर के वजन का असामान्य बदलाव घुटने के लिगामेंट्स पर दबाव डालता है। जिससे एसीएल इंजरी (ACL Injury) होने की संभावना बढ़ती है।
खेल, सड़क दुर्घटना या किसी ऊंचाई से गिरने के दौरान घुटने पर सीधे झटके लगने से एसीएल फटता है। यह चोट सिर्फ खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि आम लोगों में भी देखने को मिलती है। अक्सर घुटने के सामने वाले हिस्से पर जोरदार आघात से लिगामेंट क्षतिग्रस्त होता है।
कमजोर मांसपेशियां या कम लचीलापन एसीएल को चोटिल होने के प्रति संवेदनशील बनाते हैं। उचित वार्मअप और स्ट्रेचिंग न करना भी चोट के जोखिम को बढ़ाता है।
चोट लगते समय पॉप जैसी आवाज सुनाई देना
घुटने में तेज़ सूजन और दर्द
चलने या खड़े होने में अस्थिरता या डगमगाहट
घुटना पूरी तरह मुड़ या सीधा न होना
जोड़ में अंदरूनी खून जमा होना
शारीरिक परीक्षणः
डॉक्टर मरीज के घुटने की स्थिरता, लचीलापन और मूवमेंट की जांच करते हैं।
लछमन परीक्षण:
घुटने को हल्का मोड़कर जांघ और पिंडली की हड्डियों को अलग-अलग दिशाओं में हिलाया जाता है। यदि एसीएल फटा हो, तो घुटना असामान्य रूप से ढीला या ज्यादा हिलता हुआ महसूस होता है।
पिवट शिफ्ट परीक्षण:
घुटने की स्थिरता को मापने के लिए पैर को घुमाकर देखा जाता है कि घुटना शिफ्ट या स्लिप तो नहीं कर रहा। यह टेस्ट एसीएल की गंभीरता का अंदाजा लगाने में मदद करता है। शारीरिक परीक्षण से डॉक्टर यह तय करते हैं कि आगे की इमेजिंग की आवश्यकता है या नहीं।
एमआरआई स्कैन:
यह सबसे सटीक और विस्तृत जांच मानी जाती है। एमआरआई घुटने के अंदर के सॉफ्ट टिश्यू जैसे एसीएल, पीसीएल, मेनिस्कस और कार्टिलेज की स्थिति को स्पष्ट रूप से दिखाता है। यह जांच यह भी निर्धारित करती है कि लिगामेंट पूरी तरह फटा है या केवल खिंचा है। अन्य लिगामेंट्स, मिनिस्कस या जोड़ के हिस्सों में किसी भी तरह की चोट का पता लगाने में मदद करता है। सर्जरी की योजना बनाने और सही उपचार तय करने में एमआरआई (MRI) बेहद उपयोगी है।
एक्स-रे:
हड्डियों की स्थिति और फ्रैक्चर की जांच के लिए किया जाता है। एक्स-रे से यह पता चलता है कि कहीं हड्डियों में खिसकाव, दरार या असामान्य बदलाव तो नहीं हैं। कई बार एसीएल चोट के साथ हड्डियों में हल्का फ्रैक्चर या जोड़ की अस्थिरता भी देखी जा सकती है। एक्स-रे मुख्य रूप से हड्डियों की समस्या का आकलन करने के लिए उपयोगी है, जबकि लिगामेंट की चोट एमआरआई से ही स्पष्ट होती है।
आराम:
हल्की चोट या खिंचाव में घुटने पर वजन डालने से बचना चाहिए और कुछ हफ्तों तक अधिक चलने या खेल-कूद से परहेज करना चाहिए। नोएडा में एसीएल इंजरी विशेषज्ञ डॉक्टर (ACL Injury Specialist Doctors in Noida) उपलब्ध है।।
बर्फ की सिकाई:
चोट लगने के तुरंत बाद दिन में 3–4 बार, 15–20 मिनट तक बर्फ लगाने से सूजन और दर्द कम होता है।
कंप्रेशन और ब्रेस:
घुटने को स्थिर रखने के लिए ब्रेस या सपोर्ट बेल्ट का प्रयोग किया जाता है, जिससे लिगामेंट को ठीक होने में मदद मिलती है और घुटना मुड़ने से बचता है।
फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज:
विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट (specialist physiotherapist) की देखरेख में मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज कराई जाती हैं। जिससे घुटने की मूवमेंट और स्थिरता वापस आती है।
दवाएं:
दर्द और सूजन कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं दी जा सकती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
एसीएल पुनर्निर्माण सर्जरीः
जब लिगामेंट पूरी तरह फट जाए या खिलाड़ी/युवा व्यक्ति को खेल या सक्रिय जीवनशैली में जल्दी वापसी करनी हो। फटे लिगामेंट की जगह नया ग्राफ्ट लगाया जाता है, जो आमतौर पर मरीज की अपनी जांघ या घुटने की हड्डी से लिया जाता है। सर्जरी के बाद कुछ हफ्तों तक घुटने का ब्रेस और फिजियोथेरेपी की जाती है ताकि नया लिगामेंट सही तरीके से जुड़ सके।
सर्जरी के लाभ:
घुटने की स्थिरता लौटती है। भविष्य में दूसरी चोटों या जटिलताओं का जोखिम कम होता है। 6–9 महीने में सामान्य जीवन और खेल गतिविधियों में वापसी संभव होती है।
जब घुटना बार-बार “मुड़” जाए या फिसले
फिजियोथेरेपी के बाद भी सुधार न हो
खिलाड़ी जो दोबारा एक्टिव स्पोर्ट्स में लौटना चाहते हों
मेनिस्कस या अन्य लिगामेंट भी क्षतिग्रस्त हों
नोएडा में आधुनिक आर्थोस्कोपिक तकनीक से एसीएल सर्जरी अब बेहद सुरक्षित, कम दर्दनाक और कम समय में रिकवरी देने वाली प्रक्रिया है। यह सर्जरी मिनिमली इनवेसिव होती है। जिसमें केवल छोटे चीरे लगाकर फटे लिगामेंट की जगह नया ग्राफ्ट लगाया जाता है। नोएडा के प्रमुख अस्पतालों में अनुभवी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम, फिजियोथेरेपी यूनिट और आधुनिक रिहैबिलिटेशन सेंटर उपलब्ध हैं, जिससे खिलाड़ी जल्दी फिट होकर मैदान में लौटते हैं।
सर्जरी के 24 घंटे बाद मरीज वॉकर के सहारे चल सकता है। नियमित फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज़ से घुटने की मूवमेंट और ताकत धीरे-धीरे लौटती है। 6–9 महीनों में खिलाड़ी अपने खेल में वापसी करते हैं।
एथलीट्स के लिए एसीएल इंजरी का समय पर इलाज बेहद जरूरी है। देरी करने पर यह स्थायी अस्थिरता और अन्य लिगामेंट्स को नुकसान पहुंचाती है। नोएडा में अनुभवी डॉक्टरों और आधुनिक आर्थोस्कोपिक तकनीक के साथ इलाज से एथलीट्स सुरक्षित रूप से अपनी फिटनेस और आत्मविश्वास वापस पाते हैं। इसलिए इलाज में देरी नहीं की जाती है।
प्रश्न 1: क्या हर एसीएल इंजरी में सर्जरी जरूरी है?
उत्तर: नहीं, हल्के टियर में फिजियोथेरेपी और ब्रेस से भी सुधार संभव है। इसलिए समय रहते इलाज कराना चाहिए।
प्रश्न 2: क्या सर्जरी के बाद खिलाड़ी खेल में लौट सकते हैं?
उत्तर: हां, 6–9 महीने की फिजियोथेरेपी के बाद डॉक्टर की अनुमति से। बिना डॉक्टर की सलाह पर फिजियोथेरेपी नहीं करानी चाहिए।
प्रश्न 3: क्या एसीएल सर्जरी दर्दनाक होती है?
उत्तर: नहीं, यह मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया है और दर्द नियंत्रित किया जाता है। सर्जरी के बाद दर्द से राहत मिलती है।
प्रश्न 4: नोएडा में सबसे अच्छा एसीएल इंजरी इलाज कहां मिलता है?
उत्तर: नोएडा में कई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल आधुनिक तकनीक के साथ अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन और फिजियोथेरेपी टीम से लैस हैं। फेलिक्स अस्पताल में भी इलाज उपलब्ध है।