Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

पित्त नली में रुकावट: लक्षण और एंडोस्कोपिक इलाज नोएडा में उपलब्ध

पित्त नली में रुकावट (Bile Duct Obstruction) तब होती है। जब पित्त की पथरी, संक्रमण, सूजन, संकुचन या ट्यूमर के कारण पित्त का प्रवाह रुकता है। इसके लक्षणों में पीलिया, पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द, बुखार, ठंड लगना, गहरा पेशाब, हल्का मल, मितली और उल्टी शामिल हैं। यह स्थिति खतरनाक हो सकती है। तुरंत इलाज की जरूरत होती है। नोएडा में इसका आधुनिक इलाज एंडोस्कोपिक ERCP द्वारा किया जाता है। जिसमें बिना चीरा लगाए पथरी निकाली जाती है या स्टेंट लगाकर नली खोली जाती है। यह सुरक्षित, प्रभावी और तेज रिकवरी वाला उपचार है। नोएडा में सर्वश्रेष्ठ गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट (Best gastroenterologists in Noida) उपलब्ध है। अभी परामर्श के लिए कॉल करें – +91 9667064100

 

पित्त नली क्या है? (What is Bile Duct)

पित्त नली वह नलिका है जो लिवर और पित्ताशय में बने पित्त को छोटी आंत तक पहुंचाती है। जिससे वसा का पाचन सही तरीके से हो सके। यह नली पतली और संवेदनशील होती है, और किसी भी तरह की रुकावट पाचन तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।


पित्त नली में रुकावट क्या होती है? (What is Bile Duct Obstruction)

जब किसी कारणवश पित्त नली में पथरी (Gallstones), संक्रमण, सूजन, ट्यूमर या संकुचन की वजह से पित्त का प्रवाह रुकता है, तो इस स्थिति को बाइल डक्ट अब्स्ट्रक्शन कहते हैं। यह समस्या अचानक भी होती है। धीरे-धीरे भी बढ़ती है। यदि रुकावट अधिक समय तक बनी रहे, तो पित्त रक्त में मिलता है। जिससे पीलिया (Jaundice), बुखार, तेज दर्द और संक्रमण की स्थिति उत्पन्न होती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति जानलेवा भी होती है।


पित्त नली रुकावट के कारण (Causes of  Bile Duct Blockage)


पित्त की पथरीः
पित्ताशय में बनी पथरी जब नली में जाकर फंसती है। तो पित्त का प्रवाह पूरी तरह रुकता है। यह सबसे आम कारण है।


बैक्टीरियल संक्रमणः
रुकावट के कारण पित्त स्थिर होता है। जिससे उसमें बैक्टीरिया पनपते हैं। गंभीर संक्रमण फैलता है।


नली का संकुचनः
पुराने संक्रमण, बार-बार सूजन या सर्जरी के बाद पित्त नली में सिकुड़न आती है। जिससे नली पतली होकर ब्लॉकेज का कारण बनती है।


ट्यूमर या कैंसरः
पित्ताशय, पैंक्रियास या लिवर के आसपास के ट्यूमर नलियों को दबाते हैं।


चोट या ऑपरेशन के बाद जटिलताएंः
गॉलब्लैडर सर्जरी या अन्य पेट की सर्जरी के दौरान नली घायल होने पर रुकावट बनती है।


पित्त नली में रुकावट के लक्षण (Symptoms of Bile Duct Blockage)


पीलियाः

त्वचा और आंखों की सफेदी पीली होती है। पेशाब गहरा और मल का रंग सफेद/हल्का होता है।


पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्दः

तेज या चुभने वाला दर्द, जो कंधे या पीठ तक फैलता है।


बुखार और ठंड लगनाः

बैक्टीरियल संक्रमण होने पर 102°F तक बुखार और कंपकंपी होती है। यह स्थिति आपातकाल होती है।


मितली, उल्टी और भूख में कमीः

पाचन खराब होने के कारण लगातार उल्टी और कमजोरी महसूस होती है।


अत्यधिक थकान और कमजोरीः

पित्त रक्त में जाने से शरीर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।


पेट में सूजन या दबावः

लंबे समय तक रुकावट रहने पर पेट में भारीपन और फुलावट महसूस होती है।

 

जोखिम कारक (Risk Factors)

 

  • 40 वर्ष से अधिक आयु

  • महिलाओं में हार्मोनल कारणों से अधिक जोखिम

  • मोटापा या हाई फैट डाइट

  • पित्ताशय की पथरी का इतिहास

  • बार-बार संक्रमण

  • मधुमेह

  • पैंक्रियाटाइटिस या लिवर रोग


कब डॉक्टर से मिलें ? (When to See a Doctor)

 

  • अचानक पीलिया

  • तेज बुखार और ठंड लगना

  • तेज पेट दर्द

  • उल्टी बंद न होना

  • पेशाब का गहरा रंग

  • मल का हल्का या सफेद रंग

  • आंखों में पीलापन


जांच की प्रक्रिया (Diagnosis)


अल्ट्रासाउंड
पथरी, सूजन और नली में रुकावट का पता लगाने का पहला तरीका होता है।


एमआरसीपी (MRCP)
एमआरआई आधारित स्कैन जो बाइल डक्ट की 3D तस्वीर देता है। पथरी, ट्यूमर या संकुचन का पूरा विवरण दिखता है।


सीटी स्कैन
गंभीर संक्रमण, पस या ट्यूमर का पता लगाने में उपयोगी होता है।


लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी): 
बिलीरुबिन और लिवर एंजाइम बढ़ने पर रुकावट की पुष्टि होती है।


ईआरसीपी (ईआरसीपी) – जांच और इलाज दोनों
एक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया जिसमें कैमरे की मदद से पित्त नली को देखा जाता है और उसी समय पथरी निकालकर इलाज भी किया जाता है।


एंडोस्कोपिक और सर्जिकल इलाज (Treatment Options)

नोएडा में पित्त नली की रुकावट का इलाज (Treatment for bile duct obstruction in Noida) उपलब्ध है। जिसमे ईआरसीपी, स्टेंटिंग, और लेजर/शॉक वेव स्टोन रिमूवल (ईएसडब्ल्यूएल) शामिल हैं। यह तकनीकें बिना बड़े ऑपरेशन के तुरंत राहत प्रदान करती हैं।


ईआरसीपी (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलैंजियोपैन्क्रिएटोग्राफी):

यह पित्त नली में रुकावट का सबसे आधुनिक, सुरक्षित और प्रभावी इलाज है। इसमें मुंह के रास्ते एक पतला एंडोस्कोप अंदर ले जाते हैं। यह गले, भोजन नली और पेट से होकर छोटी आंत तक पहुंचता है। वहां से पित्त नली के मुहाने में विशेष उपकरण डालकर नली को खोला जाता है। पित्त नली में फंसी पथरी को निकालते हैं। अगर नली संकुचित या बंद हो, तो उसी समय स्टेंट लगाकर रास्ता खोला जाता है। पूरी प्रक्रिया 30–45 मिनट में पूरी हो जाती है।


फायदेः

बिना चीरा – शरीर पर कोई कट नहीं लगता है। एक ही प्रक्रिया में जांच व इलाज होता है। तुरंत दर्द में राहत मिलती है। पीलिया और बुखार तेजी से कम होता है। कम दर्द और कम जटिलताएं होती है। 1 दिन में डिस्चार्ज मरीज हो जाता है। बुजुर्ग, डायबिटिक या गंभीर मरीजों के लिए भी सुरक्षित होती है।


स्टेंटिंगः

जब पित्त नली पथरी, सूजन, संकुचन या ट्यूमर के दबाव से संकुचित हो जाती है, तब स्टेंटिंग की जाती है। ईआरसीपी प्रक्रिया के दौरान पित्त नली के संकुचित हिस्से में पतली मेटल या प्लास्टिक ट्यूब (स्टेंट) लगाई जाती है। स्टेंट पित्त के प्रवाह को तुरंत खुला कर देता है। पीलिया और संक्रमण जल्दी खत्म हो जाते हैं। पित्त नली का संकुचन, पैंक्रियास या पित्त नली के पास ट्यूमर, समय-समय पर दोहराने वाली नली की रुकावट व ऑपरेशन न कर सकने वाले मरीज में उपयोगी होती है।


फायदेः

पित्त का प्रवाह तुरंत ठीक होता है। पीलिया नियंत्रण में होता है।  संक्रमण से सुरक्षा होता है। जल्दी राहत, ज्यादा दर्द नहीं होता है।


ईएसडब्ल्यूएल ( शॉक वेव लिथोट्रिप्सी):

कुछ मामलों में पित्त नली की बड़ी पथरी को निकालना मुश्किल होता है। ऐसे में शॉक वेव थैरेपी का उपयोग किया जाता है। यह शरीर के बाहर से शॉक वेव्स दी जाती हैं। यह तरंगें बड़ी पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती हैं। फिर ईआरसीपी के जरिए टुकड़े आसानी से बाहर निकाल लिए जाते हैं।


किस स्थिति में किया जाता है?

 

  • बहुत बड़ी सीबीडी स्टोन

  • सर्जरी उच्च जोखिम वाली हो

  • आआरसीपी से अकेले पथरी न निकले


सर्जरी (पित्त नली में रुकावट के लिए सर्जरी)

अगर पथरी बार-बार बन रही है। नली बार-बार ब्लॉक हो रही है या नली पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, तो सर्जरी आवश्यक हो सकती है। पित्ताशय में बार-बार पथरी बनने, नली का गंभीर संकुचन। ईआरसीपी से समस्या पूरी तरह न सुलझे व ट्यूमर या आस-पास की बड़ी गांठ के कारण रुकावट होने पर कम होती है।


सर्जरी के प्रकारः

 

  • लैप्रोस्कोपिक कॉमन बाइल डक्ट एक्सप्लोरेशन

  • ओपन सर्जरी (गंभीर मामलों में)

  • गॉलब्लैडर सर्जरी


जीवनशैली और बचावः

 

  • कम वसा और कम तेल वाला भोजन

  • पित्ताशय की पथरी का समय पर इलाज

  • अधिक पानी पिएं

  • नियमित व्यायाम

  • मोटापा नियंत्रित रखें

  • शराब और धूम्रपान से दूरी

  • मधुमेह का नियंत्रित इलाज

नोएडा में उपलब्ध ईआरसीपी, स्टेंटिंग और एंडोस्कोपिक तकनीकें पित्त नली ब्लॉकेज का सुरक्षित और प्रभावी इलाज प्रदान करती हैं। नोएडा में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (Gastroenterologists  in noida) उपलब्ध है।


अभी परामर्श के लिए कॉल करें – +91 9667064100


निष्कर्ष (Conclusion)

पित्त नली में रुकावट एक गंभीर और आपातकालीन स्थिति होती है। जिसमें पित्त का प्रवाह रुक जाने के कारण शरीर में पीलिया, तेज दर्द, बुखार, उल्टी और पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। यह रुकावट आमतौर पर पित्त की पथरी, नली के संकुचन, सूजन, संक्रमण या ट्यूमर के कारण होती है। यदि समय पर इलाज न मिले तो संक्रमण, लिवर डैमेज (Liver damage) और सेप्सिस जैसी जानलेवा जटिलताएं पैदा होती हैं। इसलिए लक्षण दिखाई देते ही तुरंत गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है। पित्त नली में रुकावट एक गंभीर स्थिति है। जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। तेज दर्द, पीलिया, बुखार या उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।


पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


प्रश्न 1. क्या पित्त नली में रुकावट बिना सर्जरी ठीक होती है?
उत्तर: यदि रुकावट पथरी की है तो ईआरसीपी से बिना चीरा इलाज संभव है। गंभीर संकुचन में स्टेंटिंग या सर्जरी की जरूरत होती है।


प्रश्न 2. क्या ईआरसीपी दर्दनाक होता है?
उत्तर: नहीं, यह सामान्यतः सिडेशन में किया जाता है और मरीज को दर्द महसूस नहीं होता है।


प्रश्न 3. क्या पित्त नली ब्लॉकेज जानलेवा हो सकता है?
उत्तर: हां, समय पर इलाज न मिलने पर संक्रमण खतरनाक रूप लेता है। इसलिए समय पर जांच और इलाज जरूरी है।


प्रश्न 4. क्या पीलिया हमेशा पित्त नली रुकावट से होता है?
उत्तर: नहीं, लेकिन यदि पीलिया के साथ पेट दर्द और बुखार हो, तो यह बाइल डक्ट ब्लॉकेज का संकेत है।


प्रश्न 5. क्या पथरी दोबारा बनती है?
उत्तर: हां, इसलिए डाइट कंट्रोल और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। इसलिए डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए