Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

सर्दियों में बच्चों की एलर्जी: कारण, लक्षण और इलाज

सर्दियों में बच्चों में एलर्जी एक आम लेकिन नजरअंदाज की जाने वाली समस्या है। ठंडी हवा, धूल-धुआं, कम नमी और कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चों में एलर्जी के लक्षण तेजी से बढ़ते हैं। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो एलर्जी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या त्वचा संक्रमण जैसी गंभीर समस्या का रूप लेती है। बच्चों की एलर्जी का इलाज नोएडा में उपलब्ध है। नोएडा में बच्चों की एलर्जी और श्वसन रोगों के इलाज के लिए अनुभवी चाइल्ड स्पेशलिस्ट (Best Pediatricians in noida) उपलब्ध हैं।


बच्चों की जांच या इलाज के लिए संपर्क करें: +91 9667064100


 

बच्चों में सर्दियों की एलर्जी क्या है? (What are winter allergies in children)

सर्दियों की एलर्जी (Sardiyon ki Allergy  in hindi) वह स्थिति है। जिसमें बच्चे का शरीर ठंडी हवा, धूल, धुआं, फंगल स्पोर या अन्य एलर्जन के संपर्क में आकर असामान्य प्रतिक्रिया देता है। यह एलर्जी नाक (Allergic nose), गला, फेफड़े और त्वचा को प्रभावित करती है।

 

बच्चों को सर्दियों में एलर्जी क्यों होती है? (Why do children get allergies in the winter)


सर्दियों के मौसम में हवा में नमी कम होती है। जिससे त्वचा और श्वसन तंत्र अधिक संवेदनशील होते हैं। इस दौरान धूल और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है। ठंड के कारण बच्चे घर के अंदर अधिक समय बिताते हैं। जिससे वह बंद वातावरण में मौजूद एलर्जन के लगातार संपर्क में रहते हैं। साथ ही सर्दियों में इम्यूनिटी भी अपेक्षाकृत कमजोर होती है। इन सभी कारणों से एलर्जन आसानी से शरीर में प्रवेश कर एलर्जी को ट्रिगर करते हैं।

 

 

सर्दियों की एलर्जी के लक्षण बच्चों में (Winter allergy symptoms in children)

 

  • बार-बार छींक आना

  • नाक बहना या बंद रहना

  • आंखों में खुजली और पानी

  • सूखी या बलगम वाली खांसी

  • गले में खराश या जलन

  • त्वचा पर लाल चकत्ते या खुजली

  • थकान और चिड़चिड़ापन


बच्चों में एलर्जी के मुख्य कारण (Main causes of allergies in children)

सर्दियों के मौसम में बच्चों में एलर्जी की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। बदलता मौसम, प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।


धूल और प्रदूषण

सर्दियों में कोहरा और स्मॉग बढ़ने से हवा में धूल, धुएं और हानिकारक कणों की मात्रा अधिक होती है। यह कण सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर बच्चों की नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। इससे बार-बार छींक आना, नाक बहना, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी एलर्जी की शिकायतें सामने आती हैं।


ठंडी और सूखी हवाः

सर्दियों में हवा में नमी कम होती है। जिससे श्वसन नलियां सूखकर अधिक संवेदनशील होती हैं। ठंडी और सूखी हवा सीधे सांस के रास्ते में जाकर जलन पैदा करती है। जिससे अस्थमा (asthma), ब्रोंकाइटिस और एलर्जिक राइनाइटिस जैसी समस्याएं बढ़ती हैं।


घर के अंदर मौजूद एलर्जनः

ठंड के कारण बच्चे अधिकतर समय घर के अंदर बिताते हैं। इस दौरान रजाई, कंबल, कालीन, पर्दों में जमी धूल, डस्ट माइट्स और पालतू जानवरों के बाल एलर्जी का बड़ा कारण बनते हैं। लंबे समय तक इन एलर्जन के संपर्क में रहने से बच्चों में छींक, आंखों में जलन और त्वचा पर रैश जैसी समस्याएं होती हैं।


फंगल एलर्जीः

सर्दियों में बंद कमरों और नमी वाली जगहों पर फंगस आसानी से पनपता है। बाथरूम, किचन और दीवारों की सीलन में मौजूद फंगल स्पोर्स सांस के जरिए शरीर में जाकर एलर्जी को बढ़ाते हैं। इससे लगातार खांसी, सांस फूलना और छाती में जकड़न की शिकायत होती है।


कमजोर इम्यूनिटीः

कम पोषण, विटामिन की कमी या बार-बार बीमार रहने वाले बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Children's immunity) कमजोर हो जाती है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर एलर्जन से ठीक से लड़ नहीं पाता है। जिससे एलर्जी जल्दी और बार-बार होती है।

 

 

छोटे बच्चों में एलर्जी के विशेष लक्षण (Specific allergy symptoms in young children)

 

  • दूध पीने में कमी

  • बार-बार रोना

  • नींद में खलल

  • सांस तेज चलना

  • त्वचा पर रैश या खुजली

  • बार-बार नाक बंद होना


बच्चों की एलर्जी की पहचान कैसे करें (How to identify allergies in children)

बच्चों में एलर्जी की सही और समय पर पहचान बहुत जरूरी होती है। जिससे बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सके। बच्चों में एलर्जी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist doctors for allergies in children) उपलब्ध है। एलर्जी के लक्षण कई बार सामान्य सर्दी-खांसी जैसे दिखते हैं, इसलिए डॉक्टर विभिन्न तरीकों से जांच कर इसकी पुष्टि करते हैं।


शारीरिक जांचः

सबसे पहले डॉक्टर बच्चे की संपूर्ण शारीरिक जांच करते हैं। स्टेथोस्कोप की मदद से फेफड़ों की आवाज सुनी जाती है। जिससे घरघराहट, सीटी जैसी आवाज या सांस लेने में रुकावट का पता चलता है। यह जांच एलर्जी, अस्थमा या फेफड़ों से जुड़ी समस्या की पहचान में अहम भूमिका निभाती है। इसके साथ ही नाक, गला और त्वचा की भी जांच की जाती है।


एलर्जी हिस्ट्रीः

डॉक्टर बच्चे और परिवार की मेडिकल हिस्ट्री को विस्तार से समझते हैं। यदि परिवार में किसी को एलर्जी, अस्थमा, एक्जिमा या बार-बार सांस की समस्या रही हो, तो बच्चे में भी एलर्जी होने की संभावना बढ़ती है। साथ ही यह भी पूछा जाता है कि बच्चे को किन परिस्थितियों में लक्षण बढ़ते हैं। जैसे धूल, ठंड, पालतू जानवर या मौसम बदलने पर।


पल्स ऑक्सीमीटर से जांचः

पल्स ऑक्सीमीटर एक सरल और दर्द-रहित जांच है। जिससे बच्चे के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर मापा जाता है। सामान्य रूप से ऑक्सीजन लेवल 95 से 100 प्रतिशत के बीच होना चाहिए। यदि एलर्जी या अस्थमा के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही हो, तो ऑक्सीजन लेवल गिर सकता है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।


लक्षणों की निरंतरता पर ध्यानः

यदि बच्चे को बार-बार खांसी, लगातार छींक, नाक बहना, सांस फूलना या रात में खांसी की समस्या रहती है, तो यह एलर्जी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी होता है।


जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जांचः

कुछ मामलों में डॉक्टर एलर्जी टेस्ट, ब्लड टेस्ट या चेस्ट एक्स-रे जैसी जांच भी सलाह देते हैं। जिससे एलर्जी के कारण और स्तर को स्पष्ट रूप से समझा जा सके।

 

बच्चों की एलर्जी में जांच और परीक्षण (Diagnosis and testing for allergies in children)


बच्चों में एलर्जी की सही पहचान और इलाज के लिए समय पर जांच और परीक्षण बेहद जरूरी होते हैं। कई बार एलर्जी के लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी जैसे दिखते हैं।


ब्लड टेस्ट (आईजीई टेस्ट):

आईजीई (इम्युनोग्लोबुलिन-आई) ब्लड टेस्ट एलर्जी की पुष्टि के लिए किया जाता है। यदि बच्चे के शरीर में IgE का स्तर सामान्य से अधिक पाया जाता है, तो यह एलर्जी की ओर संकेत करता है। इस टेस्ट से यह भी समझने में मदद मिलती है कि शरीर किसी एलर्जन के प्रति अत्यधिक प्रतिक्रिया कर रहा है या नहीं।


एलर्जी स्किन टेस्ट:

इस टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जाता है कि बच्चे को किस-किस चीज से एलर्जी है। त्वचा पर हल्की सुई या ड्रॉप के माध्यम से अलग-अलग एलर्जन लगाते हैं। उनकी प्रतिक्रिया देखी जाती है। इससे धूल, परागकण, फंगल स्पोर्स, पालतू जानवरों के बाल या खाने से जुड़ी एलर्जी की पहचान की जा सकती है। यह जांच आमतौर पर सुरक्षित और कम समय में पूरी हो जाती है।


चेस्ट एक्स-रेः

यदि बच्चे को लंबे समय से खांसी, सांस फूलने या सीने में जकड़न की समस्या हो, तो डॉक्टर चेस्ट एक्स-रे की सलाह देते हैं। इससे फेफड़ों में किसी संक्रमण, सूजन या गंभीर श्वसन समस्या का पता लगाया जाता है। यह जांच एलर्जी और अन्य फेफड़ों की बीमारियों के बीच अंतर करने में सहायक होती है।


स्पाइरोमेट्री टेस्टः

स्पाइरोमेट्री आमतौर पर बड़े बच्चों में की जाती है, जो सही तरीके से सांस लेने-छोड़ने के निर्देशों का पालन कर सकते हैं। इस टेस्ट से फेफड़ों की कार्यक्षमता, सांस की गति और हवा की मात्रा को मापा जाता है। यह विशेष रूप से अस्थमा या एलर्जी से जुड़ी सांस की समस्याओं की पहचान में उपयोगी है।

 

बच्चों की एलर्जी का इलाज (Treatment of children's allergies)

बच्चों में एलर्जी का इलाज समय पर और सही तरीके से किया जाए, तो बीमारी को गंभीर होने से रोका जाता है। बच्चों में एलर्जी के लिए सर्वश्रेष्ठ अस्पताल, नोएडा में सर्वश्रेष्ठ बाल चिकित्सालय (best pediatric hospital  in Noida) उपलब्ध है। इलाज में दवाइयों के साथ-साथ घरेलू देखभाल और सतर्कता भी बेहद जरूरी होती है।


दवाइयों के माध्यम से इलाज-

 

  • डॉक्टर बच्चे की उम्र, वजन और लक्षणों के आधार पर दवाइयां देते हैं।


एंटी-एलर्जिक सिरप या टैबलेटः

 

  • यह दवाएं छींक, नाक बहना, आंखों में जलन और खुजली जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करती हैं।


नाक की एलर्जी के लिए नेजल स्प्रेः

 

  • एलर्जिक राइनाइटिस में नेज़ल स्प्रे सूजन को कम करता है और नाक से सांस लेने में राहत देता है। इसका उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।


अस्थमा या सांस की एलर्जी में इनहेलरः

जिन बच्चों को सांस फूलने, घरघराहट या अस्थमा की शिकायत हो, उन्हें इनहेलर दिया जाता है। इनहेलर फेफड़ों तक सीधे दवा पहुंचाकर तेजी से असर करता है, लेकिन इसे सही तकनीक और डॉक्टर की निगरानी में ही इस्तेमाल करना चाहिए।


घरेलू देखभाल और सावधानियांः

दवाइयों के साथ-साथ घर पर की गई सही देखभाल से भी बच्चे को जल्दी राहत मिलती है। बच्चे को गुनगुना पानी पिलाएं, इससे गला साफ रहता है और खांसी कम होती है। भाप दिलाने से नाक और श्वसन नलियों में जमी बलगम ढीली होती है और सांस लेने में आसानी मिलती है। बच्चे को ठंडी चीजों, जैसे आइसक्रीम, ठंडा पानी और खुले में ठंडी हवा से बचाएं। घर को साफ रखें, धूल-मिट्टी और धुएं से बच्चे को दूर रखें।


गंभीर स्थिति में तुरंत इलाज जरूरीः

कुछ लक्षण बच्चों में एलर्जी के गंभीर होने का संकेत देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यदि बच्चे को सांस ज्यादा फूलने लगे, ऑक्सीजन लेवल (SpO₂) 94 प्रतिशत से नीचे चला जाए या बार-बार खांसी के साथ तेज घरघराहट और सीने में जकड़न महसूस हो, तो यह स्थिति गंभीर मानी जाती है। ऐसे में बिना देरी किए बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल (Nearest hospital in noida) या डॉक्टर के पास ले जाना जरूरी है, ताकि समय रहते सही इलाज मिल सके और किसी भी तरह के जानलेवा खतरे से बचा जा सके।

 

बच्चों को एलर्जी से बचाने के उपाय (Ways to protect children from allergies)

 

  • घर साफ और हवादार रखें

  • धूल-धुआं और धूम्रपान से दूर रखें

  • रोज हाथ धोने की आदत

  • गर्म कपड़े पहनाएं

  • संतुलित आहार और विटामिन डी (vitamin D)

  • समय पर टीकाकरण


कब डॉक्टर से संपर्क करें (When to contact a doctor)

 

  • एलर्जी 7–10 दिन में ठीक न हो

  • सांस लेने में तकलीफ

  • रात में खांसी या घरघराहट

  • नवजात या छोटे बच्चे में लक्षण


नोएडा में बच्चों के एलर्जी विशेषज्ञ से अपॉइंटमेंट: +91 9667064100

 


निष्कर्ष (Conclusion)

सर्दियों में बच्चों की एलर्जी आम है, लेकिन समय पर पहचान और इलाज न होने पर यह गंभीर रूप लेती है। माता-पिता को बच्चों के लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। सही इलाज, सावधानी और डॉक्टर की सलाह से बच्चे पूरी तरह स्वस्थ रह सकते हैं। इलाज में देरी करनी चाहिए। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। डॉक्टर की सलाह पर इलाज कराना चाहिए। बिना डॉक्टर की कोई दवा नहीं लेनी चाहिए।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: क्या सर्दियों की एलर्जी ठीक हो सकती है?
उत्तर: हां, सही इलाज और परहेज से पूरी तरह नियंत्रित की जा सकती है। मगर इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।


प्रश्न 2: क्या एलर्जी और सर्दी-जुकाम एक जैसी होती है?
उत्तर: नहीं, एलर्जी बार-बार होती है और बिना बुखार के भी रहती है। दोनों के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।


प्रश्न 3: क्या एलर्जी से अस्थमा हो सकता है?
उत्तर: हां, लंबे समय तक एलर्जी अस्थमा का कारण बन सकती है। इसलिए अगर लक्षण गंभीर हो तो इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।


प्रश्न 4: क्या छोटे बच्चों में एलर्जी खतरनाक है?
उत्तर: अगर सांस प्रभावित हो रही हो, तो यह गंभीर होती है। बच्चों के इलाज में सावधानी बरतनी चाहिए। इलाज में देरी से नुकसान होता है।


प्रश्न 5: क्या टीकाकरण एलर्जी से बचाता है?
उत्तर: कुछ संक्रमण-जनित एलर्जी से बचाव में मदद करता है। डॉक्टर की सलाह पर जांच के बाद इलाज कराना चाहिए।