Subscribe to our
दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हर सेकंड खून पंप करके पूरे शरीर तक ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाता है। मगर जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अनियंत्रित होता है तो यह हृदय और धमनियों के लिए खतरा बनता है। बेस्ट कार्डियोलॉजिस्ट नोएडा (Best Cardiologist in Noida) में उपलब्ध है। समय पर चेतावनी और सावधानी न लेने पर यह गंभीर हृदय रोगों और हार्ट अटैक का कारण बनता है। अगर आप नोएडा या आसपास रहते हैं, तो यहां आधुनिक कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल्स में जांच और इलाज आसानी से उपलब्ध हैं।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100
कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार की वसा है। जो शरीर के लिए आवश्यक है। यह कोशिकाओं की संरचना बनाता है और हार्मोन उत्पादन में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। एलडीएल (कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) खराब कोलेस्ट्रॉल, जो धमनियों में जमकर ब्लॉकेज का कारण बनता है। एचडीएल (उच्च घनत्व लिपोप्रोटीन) अच्छा” कोलेस्ट्रॉल, जो अतिरिक्त एलडीएल (LDL) को हटाकर हृदय को सुरक्षित रखता है। ज्यादा एलडीएल और कम एचडीएल स्तर हृदय रोग और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाते हैं।
जब रक्त में एलडीएल का स्तर अधिक होता है, तो यह धमनियों की दीवारों पर जमकर प्लाक बनाता है। ये प्लाक धमनियों को संकरी और कठोर बनाता है। इस निम्न समस्या होती है।
खून का प्रवाह बाधित होता है।
हृदय मांसपेशियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है।
सीने में दर्द, सांस फूलना और थकान जैसी समस्याएं होती हैं।
गंभीर अवस्था में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) जब रक्त में अधिक होता है। तो यह धमनियों की दीवारों पर जमा होकर प्लाक बनाता है। यह प्लाक धीरे-धीरे धमनियों को संकरा कता है और रक्त प्रवाह को बाधित करता है। समय के साथ यह हृदय रोग और हार्ट अटैक (Heart Attack) का प्रमुख कारण बनता है।
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) शरीर में अतिरिक्त एलडीएल को हटाने में मदद करता है। यदि एचडीएल कम हो, तो शरी एलडीएल को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता है। इसका मतलब है कि धमनियों में अधिक फैट जमा होने की संभावना बढ़ती है।
लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर धमनियों की दीवारों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे रक्त वाहिकाओं की लचीलापन कम होता है। उन्हें चोटिल होने का खतरा बढ़ता है। समय के साथ यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों का कारण बनता है।
उच्च ब्लड शुगर धमनियों की आंतरिक परत को नुकसान पहुंचाती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं कठोर होती हैं। उनमें ब्लॉकेज की संभावना बढ़ती है। डायबिटीज वाले व्यक्ति सामान्य लोगों की तुलना में हृदय रोग के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
निकोटिन और अन्य हानिकारक रसायन रक्त वाहिकाओं को संकरा और कठोर बनाते हैं। धूम्रपान रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा कम कर देता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। यह ब्लड क्लॉट बनने का खतरा भी बढ़ाता है। जिससे हार्ट अटैक का जोखिम दोगुना होता है।
अधिक वजन से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर स्तर बढ़ता है। शरीर में फैट का जमाव धमनियों को प्रभावित करता है और ब्लॉकेज तेजी से बढ़ता है। शारीरिक गतिविधि की कमी हृदय मांसपेशियों को कमजोर करती है और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ाती है।
लगातार तनाव हार्मोन (कॉर्टिसोल) के स्तर को बढ़ाता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। नींद की कमी शरीर की रिकवरी और हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। लंबे समय तक तनाव और नींद की कमी हृदय रोग की संभावना को काफी बढ़ा देती है।
अस्वास्थ्यकर और फैटी डाइट
तंबाकू और धूम्रपान का सेवन
शारीरिक गतिविधि की कमी
अधिक वजन और मोटापा
आनुवंशिक प्रवृत्ति
सीने में भारीपन या दर्द
सांस फूलना और कमजोरी
बार-बार थकान या ऊर्जा की कमी
कंधे, हाथ, पीठ या जबड़े में दर्द
अनियमित या तेज़ दिल की धड़कन
अचानक चक्कर आना या बेहोशी
ब्लड टेस्ट: कुल कोलेस्ट्रॉल,एलडीएल, एचडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स की जांच होती है।
ईसीजी/ ईकोकार्डियोग्राफी: हृदय की इलेक्ट्रिकल और संरचनात्मक स्थिति का मूल्यांकन के लिए होती है।
सीटी एंजियोग्राफी: धमनियों में ब्लॉकेज और प्लाक की स्थिति का पता चलता है।
तनाव / ट्रेडमिलl टेस्ट: एक्सरसाइज के दौरान हृदय की प्रतिक्रिया का पता चलता गै।
कोरोनरी एंजियोग्राफी: गंभीर या स्पष्ट ब्लॉकेज के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड टेस्ट का पता चलता है।
कम फैट, हाई फाइबर, ओमेगा-3 युक्त भोजन। नमक और शक्कर नियंत्रित करें।
रोजाना कम से कम 30 मिनट हल्की–मध्यम गतिविधि।
धूम्रपान और शराब से दूरी।
वजन, ब्लड प्रेशर और शुगर नियंत्रित रखें।
तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें।
नियमित कार्डियक चेकअप कराएं। यानी कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जांच कराते रहे।
ये दवाइयां एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम और एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करती हैं। इससे धमनियों में प्लाक बनने की प्रक्रिया धीमी होती है और हृदय रोग का जोखिम घटता है। स्टैटिन्स के नियमित उपयोग से समय के साथ हार्ट अटैक और ब्लॉकेज की संभावना काफी कम हो जाती है।
यह दवाइयां रक्त को पतला करके ब्लॉकेज या ब्लड क्लॉट बनने की संभावना कम करती हैं। विशेषकर उन लोगों में उपयोगी हैं जिनके धमनियों में प्लाक जम चुका है या जिन्हें पहले से हार्ट अटैक का खतरा है। ब्लड थिनर्स हृदय को पर्याप्त खून मिलने में मदद करती हैं।
बीटा ब्लॉकर हृदय पर दबाव कम करती हैं और धड़कन को नियंत्रित रखती हैं। नाइट्रोग्लिसरीन मुख्य रूप से एंजाइना (सीने में दर्द) में राहत देती है। ये दवाइयां हृदय की मांसपेशियों पर तनाव घटाकर, रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाती हैं।
गंभीर ब्लॉकेज के मामले में, कैथेटर के माध्यम से धमनियों में छोटा बैलून डालकर अवरुद्ध हिस्से को फैलाया जाता है। उसके बाद उसी जगह स्टेंट लगाया जाता है, जो धमनियों को खुला रखता है और रक्त का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर स्थानीय एनेस्थीसिया में होती है और रिकवरी जल्दी होती है।
जब मल्टीपल ब्लॉकेज या गंभीर ब्लॉकेज होती है, तो बायपास सर्जरी अपनाई जाती है। इसमें शरीर की किसी अन्य रक्त वाहिका (जैसे लेग या छाती से) का उपयोग करके अवरुद्ध हिस्से को बायपास किया जाता है। इससे हृदय मांसपेशियों तक पर्याप्त खून पहुंचता है। हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। यह सर्जरी जीवन की गुणवत्ता को लंबे समय तक बेहतर बनाती है।
नोएडा और आसपास के क्षेत्र में कई अत्याधुनिक कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल्स हैं। हृदय रोग अस्पताल नोएडा (Cardiac Hospital Noida) में उपलब्ध है। जहां स्टैटिन, ब्लड थिनर्स, बीटा ब्लॉकर, नाइट्रोग्लिसरीन, एंजियोप्लास्टी, स्टेंटिंग और बायपास सर्जरी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर समय पर जांच और इलाज करके हृदय रोग से बचाव करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक का रिश्ता सीधे है। उच्च एलडीएल और अस्वस्थ जीवनशैली हृदय रोग और हार्ट अटैक का प्रमुख कारण हैं। समय पर जांच, हेल्दी डाइट (healthy diet), नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन से जोखिम कम किया जा सकता है। लक्षण दिखते ही तुरंत विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें। (Consult a specialist cardiologist immediately) इलाज में देरी नहीं करना चाहिए। ऐसे करना पर जान जोखिम में डाल सकती है।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100
प्रश्न 1: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर तुरंत हार्ट अटैक हो सकता है?
उत्तर: नहीं, लेकिन अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे धमनियों में ब्लॉकेज बनाता है। जो समय के साथ हार्ट अटैक का कारण बनता है।
प्रश्न 2: क्या कोलेस्ट्रॉल केवल बड़ों को प्रभावित करता है?
उत्तर: नहीं, अस्वास्थ्यकर खान-पान और जीवनशैली के कारण युवा भी प्रभावित होते हैं।
प्रश्न 3: एचडीएल बढ़ाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
उत्तर: नियमित व्यायाम, ओमेगा-3 युक्त आहार और धूम्रपान से दूरी एचडीएल बढ़ाने में मदद करती है।
प्रश्न 4: क्या दवा के बिना कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित किया जाता है?
उत्तर: शुरुआती स्तर पर लाइफस्टाइल सुधार से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित किया जाता है। गंभीर मामलों में दवा जरूरी होती है।
प्रश्न 5: कोलेस्ट्रॉल की जांच कितनी बार करानी चाहिए?
उत्तर: 40 वर्ष से ऊपर या परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो तो हर 6–12 महीने में। अन्यथा हर 1–2 साल में।